गया, फरवरी 18 -- खरीफ विपणन मौसम 2024-25 के तहत पैक्स व व्यापार मंडल स्तर पर किसानों से खरीदे गए धान की जांच की जा रही है। इसके लिए डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम के नेतृत्व में टीम गठित की गई। जिला स्तरीय आधिकारिक टीम के माध्यम से जिले के सभी प्रखंडों में धान खरीद की जांच की जा रही है। विभागीय सूत्रों ने बताया कि जिले में ऑनलाइन प्रदर्शित धान की मात्रा की जांच की जा रही है। गया जिले के सभी प्रखंडों में प्रखंडवार धान खरीद केंद्रों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। धान का स्टॉक, स्टॉक पंजी को देखा। स्टॉक पंजी से धान के स्टॉक का मिलान किया जा रहा है। जांच कराने के लिए खाद्य और उपभोक्ता संरक्षण विभाग के प्रधान सचिव ने फरमान जारी किया था। किसानों से सरकारी स्तर पर खरीदे गए धान और ऑनलाइन प्रदर्शित मात्रा की जांच हो रही है। सभी प्रखंडो में धान खरीद केन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.