गिरडीह, फरवरी 25 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। खोरीमहुआ अनुमण्डल अंतर्गत देवरी थाना क्षेत्र के ग्राम बांसडीह में जमीन विवाद को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित मुन्ना पासवान पिता स्व. रामचंद्र पासवान ने आरोप लगाया है कि उन्होंने वर्ष 2024 में मौजा बांसडीह खाता संख्या 51, प्लॉट संख्या 129 में स्थित कुल 96 डिसमिल भूमि में से 8 डिसमिल जमीन मुंद्रिका देवी (पति स्व.तीतो पासवान) से विधिवत खरीदारी की थी। पीड़ित के अनुसार, इसी खाता-प्लॉट में उनके बड़े भाई प्रकाश पासवान ने भी 8 डिसमिल जमीन खरीदी है। दोनों भाइयों ने मिलकर उक्त प्लॉट में कुल 16 डिसमिल भूमि विधिवत रूप से क्रय की थी, लेकिन अब गांव के ही गोपाल पासवान, विष्णु पासवान, विनोद पासवान, दिलीप पासवन (चारों पिता स्व. अलय पासवान, निवासी ग्राम बांसडीह) द्वारा उक्त जमीन पर जबरन निर्माण कार्य किय...