नोएडा, जनवरी 10 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। महागुन मंत्रा-वन सोसाइटी के घर खरीदार पिछले चार वर्षों से रजिस्ट्री कराने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इस मुद्दे पर शनिवार को लोगों ने बैठक की। इसमें लोगों ने रजिस्ट्री के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाना का निर्णय लिया। लोग ग्रेनो प्राधिकरण को भी मामले में पक्षकार बनाने की तैयारी में हैं। आरोप है कि बिल्डर रेरा के आदेशों का पालन नहीं कर रहा। सोसाइटी में रहने वाले देवेंद्र जाखड़, जेपी पांडेय, सुमन कुमार झा का कहना है कि प्रकरण में संबंधित प्राधिकरण की भूमिका संदिग्ध है। उसने बिल्डर से बकाया धनराशि वसूलने के लिए कार्रवाई नहीं की। इसके कारण ओसी-सीसी की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी, जिसके चलते रजिस्ट्री नहीं हो रही। इसी कारण प्रस्तावित याचिका में प्राधिकरण को भी पक्षकार बनाए जाने की तैयारी की जा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.