नई दिल्ली, फरवरी 19 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। शाहदरा जिले के कृष्णा नगर इलाके में गहनों की दुकान से सोने की अंगूठी चोरी का मामला सामने आया है। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। महिला ग्राहक बनकर आई और 2.4 ग्राम की अंगूठी लेकर फरार हो गई। पुलिस के मुताबिक, वेस्ट विनोद नगर निवासी 32 वर्षीय गीता दुकान में मैनेजर हैं। स्टॉक ऑडिट के दौरान अंगूठी गायब मिलने पर सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई। 14 फरवरी रात करीब 8:20 बजे एक महिला खरीदारी के बहाने काउंटर पर बैठी। गहने देखते समय उसने अंगूठी नीचे गिरा दी और मौका पाकर उठाकर चुपचाप बाहर निकल गई। मैनेजर की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। फुटेज के आधार पर महिला की पहचान कर ली गई है और उसकी तलाश जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...