कानपुर, फरवरी 16 -- खादी ग्रामोद्योग की ओर से बृजेंद्र स्वरूप मैदान में आयोजित प्रदर्शनी के अंतर्गत रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। विशेष संगीत संध्या में स्थानीय कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शुभारंभ सुप्रसिद्ध ग़ज़ल एवं गीत गायक प्रदीप श्रीवास्तव की प्रस्तुति से हुआ। गायिका अर्चना पांडे ने गीतों की प्रस्तुति से समां बांध दिया। यहां अंकुश श्रीवास्तव, अभिनव श्रीवास्तव, मनीष धोले ने प्रस्तुतियों से माहौल जीवंत कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...