कानपुर, फरवरी 11 -- खादी एवं ग्रामोद्योग इकाइयों के प्रचार-प्रसार के लिए बृजेंद्र स्वरूप पार्क में लगी प्रदर्शनी के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। बुधवार शाम कवि सम्मेलन का आयोजन किया। कवि हेमन्त पाण्डेय ने रचना के माध्यम से राम-सीता प्रसंग को प्रस्तुत कर भाव-विभोर कर दिया। बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने देशसेवा एवं राष्ट्रीय सुरक्षा का संदेश दिया। हास्य-व्यंग्यकार दुर्गा बाजपेई, नीरू श्रीवास्तव एवं धीरज सिंह चंदन, केके अग्निहोत्री ने प्रस्तुतियों से माहौल बना दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...