नई दिल्ली, मार्च 29 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। खरीदारी के बहाने गुजरात का रहने वाला युवक और उसके दो साथी करोलबाग के थोक कारोबारी से करीब दो करोड़ के सोने के आभूषण लेकर फरार हो गए। आरोपी युवक ने थोक कारोबारी के यहां से एक दिन पहले लाखों के आभूषणों की खरीदारी उसका भरोसा जीता था। फिर ज्यादा खरीदारी करने के बहाने करीब ढाई किलो सोने के आभूषण अपनी दुकान पर मंगवाया और लेकर भाग निकला। कोतवाली थाना पुलिस ने पीड़ित कारोबारी की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। नाईवाला करोलबाग में दुकान करने वाले थोक सराफा कारोबारी सार्थक बंसल ने बताया कि उनके यहां तकरीबन चार महीने से बतौर सेल्समैन काम कर रहे कबीर के फोन पर 26 मार्च को महेश नाम के युवक ने कॉल किया। उसने खुद को सराफा कारोबारी बताते हुए दरीबाकलां, चांदनी चौक में अपनी दुकान बताई। महेश ने कबीर के व्हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.