प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 6 -- प्रयागराज और कौशाम्बी के रहने वाले लोगों ने शहर में खरीदारी के बहाने दुकान से साड़ियां, थाली, कटोरी सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने मामले में दो पुरुष और दो महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। नगर कोतवाली के पांडेय का पुरवा मीराभवन निवासी रामश्लोक सिंह बर्तन की दुकान चलाते हैं। 24 जनवरी को उनकी दुकान में खरीदारी को आईं 4-5 महिलाओं ने उन्हें बातों में उलझाकर 35 थाली, 40 कटोरी चोरी कर लिया। पीड़ित की सूचना पर सिविल लाइन चौकी इंचार्ज अनुपम त्रिपाठी ने सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों को चिन्हित कर लिया। यह लोग ऑटो से चलकर शहर में घूम-घूम कर दुकानों से साड़ियां, बर्तन और अन्य सामान चोरी करते थे। चौकी इंचार्ज ने शुक्रवार को ऑटो में बैठकर जा रहे आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। ऑटो में मीराभवन से चोरी बर्तन और 19 साड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.