मुजफ्फरपुर, जनवरी 7 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के गोला इलाके में बुधवार को खरीदारी के दौरान एक युवक का मोबाइल पॉकेट से चोरी हो गया। पीड़ित युवक ने दुकान के पास मौजूद लोगों पर शक जताते हुए एक अधेड़ व्यक्ति को पकड़ लिया। वहीं, उसके साथ मौजूद दो युवक मौके से फरार हो गए। घटना के बाद वहां हंगामा हो गया। सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन की। तलाशी के दौरान पकड़े गए अधेड़ के पास से चोरी हुआ मोबाइल बरामद नहीं हो सका। इसके बाद नगर थाने की पुलिस ने हिरासत में लेकर उसे थाने ले गई। हिरासत में लिए गए व्यक्ति ने मोबाइल चोरी की घटना से इनकार किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.