गाज़ियाबाद, नवम्बर 30 -- ट्रांस हिंडन। विक्रम एन्क्लेव में रहने वाले चंदन सिंह के अनुसार उन्होंने एक डिपार्टमेंटल स्टोर से 812 रुपये की खरीदारी की थी। भुगतान के लिए अपना डेबिट कार्ड प्रयोग किया। डेबिट कार्ड मशीन में लगने के बाद उनके खाते से 59 हजार रुपये कट गए। इस पर उन्होंने पहले साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। शालीमार गार्डन पुलिस ने साइबर फ्रॉड का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और खातों के फ्रीज करवाने का प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...