गाज़ियाबाद, नवम्बर 29 -- ट्रांस हिंडन। शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में खरीदारी के लिए गई युवती से बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल छीन लिया। टीला मोड़ क्षेत्र में रहने वाली गजाला 19 नवंबर को शालीमार गार्डन क्षेत्र में लगने वाले बुध बाजार में खरीदारी करने गई थी। रात लगभग साढ़े दस बजे जब वह खरीदारी करके वापस लौट रही थी तो 80 फुटा रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने उनका मोबाइल छीन लिया। शोर मचाने पर कुछ राहगीरों ने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन बदमाश हाथ नहीं आ सके। गाजाला ने थाने पहुंचकर घटना की सूचना दी। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...