भागलपुर, जनवरी 3 -- नवगछिया, निज संवाददाता। खरीक थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर रात एनएच-31 से रामगढ़ चौक जाने वाली लगदाहा रोड पर करबला के पास के एक अनियंत्रित कार पेड़ से टकराकर गड्ढे में पलट गई। दुर्घटना में कार पर सवार चार लोग घायल हो गए, जिसमें एक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, हालांकि पुलिस के पहुंचने के पूर्व ही तीन घायल अपना इलाज कराने के लिए रवाना हो चुके थे। जबकि गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति घटना स्थल पर अचेतावास्था में पड़ा था। जिसे पुलिस खरीक सीएचसी ले गई। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान खरीक बाजार यादव टोला निवासी मिठाई दुकानदार प्रकाश मोदी के 45 वर्षीय पुत्र पप्पू मोदी के रूप में हुई। जबकि अन्य घायलों ने किसी निजी क्लीनिक में अपना-अपना इलाज कराया। जिसके कारण अन्य तीनों घायलों का नाम...