लखनऊ, मई 5 -- नगर निगम के कार्यों की समीक्षा, अभी साफ नहीं हुए 335 नाले लखनऊ प्रमुख संवाददाता कहीं भी स्ट्रीट लाइट खराब होती है तो उसको 48 घंटों में दुरुस्त करना होगा। नगर निगम की समीक्षा बैठक में कमिश्नर ने यह निर्देश दिए हैं। इसके अलावा उपकरण और श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर नाला सफाई कार्य में तेजी लाने को कहा है। मौजूदा समय 335 बड़े नाले अभी तक साफ नहीं हुए हैं। आयुक्त कार्यालय सभागार में हुई बैठक में कमिश्नर रोशन जैकब ने बड़ी संख्या में स्ट्रीट लाइटें खराब होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि हाल ही में उन्होंने रात के समय चिनहट, गोमती नगर, गोमती नगर विस्तार के इलाकों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई स्ट्रीट लाइटें खराब मिली थीं। कई लाइटें चालू थीं लेकिन पेड़ों की शाखाओं से ढंक गई थीं। कमिश्नर ने स्ट्रीट लाइट ठीक करने के लिए समय सीमा तय कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.