शामली, जनवरी 1 -- क्षेत्र के गांव डांगरोल के ग्रामीणों ने पंचायत घर में खराब पड़े हैंडपंप के रिबोर और शौचालयों के गड्ढे बनवाने की मांग को लेकर बुधवार को ब्लॉक परिसर पर धरना-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप था कि जिला अधिकारी के आदेश के बावजूद ब्लॉक अधिकारी उनकी शिकायतों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। धरने पर बैठे ग्रामीणों का कहना था कि गांव के पंचायत घर में लंबे समय से हैंडपंप खराब पड़ा है, जिससे पीने के पानी की भारी किल्लत हो रही है। साथ ही शौचालयों के गड्ढे न बनने से ग्रामीणों को खुले़ में शौच जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीण नितिन कुमार ने कहा कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा और इसकी पूरी जिम्मेदारी ब्लॉक अधिकारियों की होगी। मामला तूल पकड़ता देख एडीओ पंचायत दिनेश कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.