गुड़गांव, नवम्बर 29 -- सोहना,संवाददाता। आठ महीनों से अंधेरे में डूबी सोहना नगर परिषद की सीमाएं अब जगमगाने लगी हैं। नगर परिषद अधिकारियों के दावे के अनुसार, शहर में खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने का कार्य युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है, जिसके परिणामस्वरूप अब तक 90 फीसदी से अधिक खराब लाइटें ठीक की जा चुकी हैं। अधिकारियों ने जल्द ही 100 प्रतिशत मरम्मत पूरी करने और शहर में स्ट्रीट लाइटों की कुल संख्या को 10 हजार के आंकड़े को पार कराने का लक्ष्य रखा है। नगर परिषद के सभी 21 वार्डों में बीते करीब आठ माह से छोटी गलियों से लेकर मुख्य रास्ते, सड़क, बाजार और ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाले मार्गों पर अंधेरा छाया हुआ था। इस गंभीर समस्या के चलते वार्ड पार्षदों ने बीते आठ माह में हुई सदन की दो से तीन बैठकों में भी स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने की पुरजोर ...