रांची, फरवरी 8 -- तोरपा, प्रतिनिधि। तोरपा विधानसभा क्षेत्र की जर्जर, लंबित एवं प्रस्तावित सड़कों के निर्माण और सुदृढ़ीकरण को लेकर विधायक सुदीप गुड़िया ने झारखंड मंत्रालय पहुंचकर पथ निर्माण विभाग के अभियंता प्रमुख से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की कई महत्वपूर्ण सड़कों की वर्तमान स्थिति से विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया और आवश्यक कार्रवाई की मांग की। विधायक सुदीप गुड़िया ने बताया कि तोरपा विधानसभा क्षेत्र की अनेक सड़कें लंबे समय से जर्जर अवस्था में हैं। इसके कारण ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लोगों को रोजमर्रा के आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बरसात के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। उन्होंने कहा कि खराब सड़कों का सीधा असर क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.