मैनपुरी, दिसम्बर 24 -- लापरवाही, नाकामी छुपाने के लिए अफसर अपने उच्च अधिकारियों और सरकार को भी गुमराह कर देते हैं। ऐसे ही एक मामले की गूंज विधानसभा में हुई है। किशनी क्षेत्र के तीन मार्गों को नए सिरे से बनाने, डामरीकरण करने की मांग विधानसभा में उठाई गई थी। लेकिन अधिकारियों ने जवाब में तीनों ही मार्ग ठीक होने की बात कहकर सरकार को गुमराह किया है। किशनी विधानसभा क्षेत्र के सपा विधायक बृजेश कठेरिया ने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भिटारा से सातियाहार तक तथा रठेह मार्ग से रतनपुर, समदपुर तक के मार्ग का डामरीकरण कराने की मांग सरकार से की थी। इसके अलावा किशनी चौराहे से बसैत, गपकापुर, शमशेरगंज मार्ग के नवीनीकरण कराए जाने की मांग भी की गई। इस संबंध में विधायक ने इन तीनों मार्गों के सवाल विधानसभा में उठाए तो इन तीनों ही मार्गो के ठीक होने की जानकारी मैन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.