नोएडा, फरवरी 2 -- नोएडा। नोएडा और ग्रेटर नोएडा की हवा सोमवार को खराब श्रेणी में दर्ज की गई। एक दिन पहले के मुकाबले ग्रेटर नोएडा के वायु प्रदूषण में मामूली बढ़ोतरी हुई। सुबह घना कोहरा रहा। नोएडा का एक्यूआई 238 और ग्रेटर नोएडा का 228 दर्ज किया गया। एक दिन पहले के मुकाबले नोएडा का एक्यूआई 14 अंक कम हुआ। वहीं ग्रेटर नोएडा के एक्यूआई में 28 अंक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। दिनभर तेज ठंडी हवा चली। धूप नहीं निकलने के कारण दिन में भी ठंड बनी रही। नोएडा और ग्रेटर का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग ने अधिकतम तापमान जारी नहीं किया। अगले छह दिनों तक सुबह कोहरा रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। न्यूनतम तापमान 10-11 डिग्री रहने की संभावना है। इस हफ्ते बारिश का पूर्वानुमान नहीं है। 10 फरवरी...