उन्नाव, फरवरी 12 -- उन्नाव। विकास भवन स्थित सभागार में डीएम गौरांग राठी की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड, नवाचार, गुड प्रैक्टिसेस व शासन की शीर्ष प्राथमिकता के बिन्दुओ के सापेक्ष विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड में पंचायती राज, ग्राम्य विकास, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग व नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति की खराब रैंकिंग वाले विभागों को सुधार किए जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि खराब रैंकिंग वाले विभाग अपनी-अपनी रैंक में सुधार लाना सुनिश्चित करे। किसी भी स्थिति में सी एम डैशबोर्ड में रैंक न गिरने दे अन्यथा खराब रैंकिंग वाले विभागों पर कार्यवाही की जाएगी। अल्प संख्यक विभाग, नियोजन, पिछड़ा वर्ग कल्याण व महिला एवं बाल विकास विभाग और अच्छा प्रयास करें ताकि आगामी बैठक के पूर्व अपने विभाग की ...