बलरामपुर, जनवरी 31 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड के तहत संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं की विस्तृत और क्रमबद्ध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागवार योजनाओं की प्रगति, लक्ष्यपूर्ति और रैंकिंग की स्थिति का गहन अवलोकन किया गया। डीएम ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि योजनाओं में गुणवत्तापूर्ण और निरंतर प्रगति सुनिश्चित की जाए। डेटा फीडिंग समयबद्ध और शुद्ध रूप से की जाए, ताकि जनपद की रैंकिंग में सुधार हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि लगातार खराब रैंकिंग वाले विभागों की अलग से समीक्षा की जाएगी और लापरवाही पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में अधिकारियों से जवाबदेही और परिणामोन्मुखी कार्यशैली अपनाने पर विशेष जोर दिया गया, ताकि जनपद में योजनाओं का प्रभाव और नागरिकों तक ला...