बलिया, फरवरी 25 -- बलिया, संवाददाता। विकास भवन सभागार में मंगलवार को जिला स्वास्थ्य समिति मासिक समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी (प्रभारी जिलाधिकारी) ओजस्वी राज ने स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा किया। सीडीओ ने हेल्थ डैशबोर्ड पर खराब रैंकिंग वाले ब्लॉकों के चिकित्सा अधीक्षकों से चेतावनी देते हुए एक सप्ताह में सुधार तथा आशा बहुओं और एएनएम के कार्यों में खराब प्रदर्शन करने वाली इकाइयों को यथाशीघ्र बेहतर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। बैठक में पूर्ण टीकाकरण के लक्ष्य को शत-प्रतिशत प्राप्त करने के लिए छूटे हुए बच्चों को चिन्हित कर विशेष कैंप लगाने एवं सरकारी अस्पतालों में स्थानीय प्रसव की संख्या बढ़ाने, जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों को समय से भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश जिम्मेदारों को दिया। इसके अला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.