बाराबंकी, जनवरी 13 -- बाराबंकी। कलेक्ट्रेट स्थित लोकसभागार में जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने सीडीओ अ. सुदन के साथ मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के तहत जिले की विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति एवं रैंकिंग की समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले कुल 37 बिंदुओं पर विभागवार स्थिति की समीक्षा की गई। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन विभागों की रैंकिंग अपेक्षित स्तर से नीचे है, उनके विभागाध्यक्ष व्यक्तिगत रुचि लेते हुए योजनाओं की प्रगति में शीघ्र सुधार करें। उन्होंने सी, डी एवं ई श्रेणी में शामिल विभागों के खराब प्रदर्शन पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए चेतावनी दी कि निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य न होने की स्थिति में संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। बैठक के दौरान पंचायतीराज विभाग एवं समाज कल्याण विभाग में की प्रगति खराब पाए जा...