मुजफ्फरपुर, फरवरी 2 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। पीजी सत्र 2024-26 के दूसरे सेमेस्टर में खराब रिजल्ट पर सोमवार को छात्रों ने गणित विभाग में हंगामा किया। छात्रों ने कहा कि परीक्षा में गणित विषय के 95 प्रतिशत छात्र या तो फेल हैं या प्रमोटेड हैं। छात्रों ने कहा कि जानबूझकर प्रमोटेड कर दिया गया है। काफी देर तक छात्र विभाग में हंगामा करते रहे। शिक्षकों के मनाने पर छात्र पीजी विभाग से बाहर गये। पीजी विभाग से जाने के बाद छात्र विवि के प्रशासनिक भवन पहुंचे और परीक्षा नियंत्रक से मुलाकात की। छात्रों ने रिजल्ट सुधार की मांग की। छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में भी आक्रोश जताया। छात्रों ने कहा कि परीक्षा में सारे सवालों के उत्तर लिखने के बाद भी छात्र कैसे प्रमोट हो सकते हैं। छात्रों ने मूल्यांकन की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाया। छात्रों ने क...