गौरीगंज, सितम्बर 21 -- अमेठी। बाईपास से दुर्गापुर रोड जोड़ने वाला मार्ग कच्चे मार्ग में तब्दील हो जा रहा है। लोग सड़क के गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। सराय राजशाह गांव से बाईपास होते हुए दुर्गापुर रोड जाने के लिए पक्का मार्ग बना हुआ है। इस मार्ग पर लेपन कार्य एक महीने पूर्व हुआ था लेकिन छह महीने में ही इसकी गिट्टियां उखड़ गई हैं। कई जगह गड्ढे बने हैं। यह कच्चे मार्ग से भी बदहाल हो गया है। ग्रामीण विजय सिंह, गुंजन सिंह आदि लोगों ने बताया पूरा मार्ग कच्चे मार्ग में तब्दील हो गया है। कई बार विभागीय अधिकारियों से बनवाने की मांग की गई लेकिन जो गड्ढे बने थे उसमें गिट्टियां डाल कर अधिकारी काम पूरा कर दिए हैं। जबकि सड़क पर प्रतिदिन हजारों लोग आते जाते हैं। यह अमेठी कस्बे से बाईपास मार्ग आने का मुख्य मार्ग है। विभागीय अवर अभियंता ने इस मार्ग ...