रांची, जून 23 -- रांची। राजधानी में खराब मौसम के कारण रविवार को मुंबई से आ रहा विमान डायवर्ट हो गया। इससे विमान के इंतजार में यहां एयरपोर्ट में इंतजार कर रहे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यह विमान सायं चार बजे के बाद रांची पहुंचा और कई फेरे लगाकर बनारस के लिए डायवर्ट कर दिया गया। शाम के बाद जब मौसम अनुकूल हुआ तब रात को यह विमान रांची एयरपोर्ट पहुंचा। इसके अलावा भी बारिश के कारण कई विमान देरी से भी रांची पहुंचे। पटना से दिन में 11.55 बजे आने वाला इंडिगो एक घंटा, दिल्ली से 4.55 बजे आने वाला एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान भी करीब एक घंटा लेट रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.