कन्नौज, जनवरी 7 -- मानीमऊ। किसानों की कड़ी मेहनत और भारी लागत के बाद खराब मौसम की वजह से आलू की फसल में झुलसा और ललपतिया रोग लगने से भारी नुक़सान हुआ है। खराब मौसम ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया है यह रोग लगने के बाद पैदावार आधी रह जाती है। इस बार कोल्ड स्टोरेज में रखने के बाद आलू सस्ता बिकने से किसानों की कमर टूट गई और लागत मेहनत डूब गई। किसान कर्ज में डूब गया। जैसे तैसे पैसे का इंतजाम करने के बाद किसानों ने खाद बीज खेत में बोया। रोग न लगे इसलिए लगातार आलू फसल पर दवा का छिड़काव किया जा रहा है। फिर भी आलू फसल में झुलसा और ललपतिया रोग दौड़ गया है। किसान अपनी फसल को बचाने के लिए भरसक प्रयास कर रहा है और दुकानदारों से अच्छी से अच्छी दवा ले जाकर छिड़काव कर रहा है। बावजूद इसके रोग अधिकांश खेतों में लग गया है जिससे किसानों के चेहरे पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.