लोहरदगा, अप्रैल 4 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले में चार दिवसीय लोक आस्था व सूर्य उपासना का महापर्व चैती छठ के तीसरे दिन श्रधालुओं ने श्रद्धा व उल्लास के साथ गुरुवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य अर्पित किया। चैती छठ पूजा मंगलवार को नहाय खाय के साथ प्रारम्भ हुआ था। बुधवार को खरना के पश्चात छठ व्रतियों का 36 घण्टे का निर्जला उपवास प्रारम्भ हो गया, जो शुक्रवार को उगते सूर्य को अर्ध्य देने के साथ संपन्न हो जाएगा। गुरुवार दोपहर बाद जिले में मौसम ने करवट ली और झमाझम हुई बारिश मौसम सुहाना कर दिया। वहीं संध्या अर्ध्य के समय भी बारिश होती रही। इसके बावजूद भी जिले के सभी जलाशयों व छठ घाटों में महापर्व की धूम रही। व्रतियों ने गुरुवार को हो रही बारिश के बावजूद भी छठ घाटों में अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य दिया। वहीं शुक्रवार को उदीयमान सूर्य को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.