भागलपुर, दिसम्बर 27 -- भागलपुर। घनी धुंध और खराब मौसम के चलते उप मुख्यमंत्री और गृह मंत्री सम्राट चौधरी का भागलपुर दौरा अंतिम क्षण में टल गया। पटना स्टेट हैंगर से उनका हेलीकॉप्टर उड़ान ही नहीं भर सका है। दोपहर 12.30 बजे के करीब पटना से सम्राट चौधरी के नहीं आने की आधिकारिक सूचना के बाद हवाई अड्डा से पदाधिकारी वापस हो गए। साथ ही पार्टी के कई वरीय कार्यकर्ता भी वापस हो गए। इससे पहले उनके आगमन को लेकर हवाई अड्डा मैदान से लेकर पूरे शहर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। जानकारों ने बताया कि सम्राट चौधरी आनंदगढ़ कॉलोनी में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे। इसके बाद वे भीखनपुर में एक निजी कार्यक्रम में भी शरीक होने वाले थे। वे ढाका मोड़ स्थित एक विधायक के यहां भी हेलीकॉप्टर से जाने वाले थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...