दरभंगा, दिसम्बर 15 -- दरभंगा। दरभंगा एयरपोर्ट पर सोमवार को नयी दिल्ली से आने वाली दो फ्लाइट रद्द रही। एयरपोर्ट डायरेक्टर डॉ. दिलीप कुमार ने बताया कि दिल्ली में खराब मौसम रहने के कारण इंडिगो व स्पाइसजेट की दिल्ली से आने वाली फ्लाइट रद्द रही। इधर, फ्लाइट पकड़ने के लिए कई यात्री एयरपोर्ट पर पहुंच गए थे। वहां उन्हें पता चला कि फ्लाइट रद्द हो गई है। इसके बाद यात्रियों को बैरंग घर लौटना पड़ा। कई यात्रियों ने कहा कि अचानक फ्लाइट रद्द होने से कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.