रांची, दिसम्बर 1 -- रांची, वरीय संवाददाता। राजधानी में सोमवार की सुबह में बादल छाने और खराब मौसम के कारण एयर इंडिया का दो विमान डायवर्ट होकर कोलकाता चला गया। जबकि, कई विमान विलंब से रांची आए। विमान के डायवर्ट होने और देर से आने के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दोनों विमान सुबह 9:35 बजे डायवर्ट होकर कोलकाता के लिए रवाना हुए। मौसम में सुधार होने के बाद दोनों विमान कोलकाता से करीब दो घंटे बाद रांची आए और यात्रियों को लेकर वापस लौटे। जबकि, इससे पहले 8:25 बजे बेंगलुरु से रांची आ रहा इंडिगो का विमान एक घंटा देर से रांची पहुंचा। एयर इंडिया का ही मुंबई से रांची आ रहा विमान 9:35 बजे की बजाय 10:40 बजे रांची आया। दोपहर में 2:35 बजे दिल्ली से आने वाला एयर इंडिया का विमान 3:05 बजे रांची पहुंचा। जबकि, इंडिगो का दिल्ली से रांची आने वा...