रांची, जून 18 -- रांची। खराब मौसम के कारण रांची आनेवाले चार विमान रद्द कर दिए गए। इनमें एयर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली-रांची विमान सेवा है। इसके अलावा तीन विमान सेवाएं इंडिगो की हैं। इनमें दिल्ली-रांची, अहमदाबाद-रांची और हैदराबाद-रांची विमान सेवाएं हैं, जिन्हें रद्द कर दिया गया। एयरपोर्ट निदेशक आर मौर्य ने बताया कि भारी बारिश और खराब मौसम को देखते हुए इन विमानों को रद्द कर दिया गया। इंडिगो के अधिकारियों के मुताबिक, यात्रियों को विमान कैंसिल होने की सूचना पहले ही दे दी गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...