चतरा, मई 10 -- मयूरहंड प्रतिनिधि खराब मौसम के कारण कई फसलों को हानि हुआ है। इस वर्ष आम का मंजर बहुत अच्छा था। अच्छा मंजर होने के कारण आम का उपज अच्छी होने का अनुमान था। किसान आम का मंजर देखकर खुश थे। लेकिन प्राकृतिक को ऐसा मंजूर नहीं था। बार बार बेमौसम बारिश और साथ में तेज हवा ने आम के मंजर को झकझोर दिया। बेमौसम बारिश ने रबी फसल को काफी नुकसान पहुंचाया है। 20 फीसदी भी आम नहीं लग पाया। जो कुछ पेड़ में आम लगा उसे तेज हवा नष्ट कर रहा है। प्रतिदिन आम पेड़ से नीचे गिर रहा है। अब पेड़ से लटकता आम बहुत कम दिखाई पड़ते है। किसानों के चेहरे में मायूसी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...