लखनऊ, जून 21 -- तेज हवा के साथ ज्यादातर स्थानों पर हो रही बारिश से फ्लाइटों का संचालन बिगड़ गया है। शुक्रवार को लखनऊ आने और यहां से जाने वाली सात फ्लाइटें निरस्त हुईं। इनके अलावा नौ फ्लाइटें लेट हो गईं। अजमेर किशनगढ़ से लखनऊ की फ्लाइट एस 5-222 शुक्रवार शाम नहीं आई। इसी तरह झारसुगुड़ा से लखनऊ की फ्लाइट एस 5-228 निरस्त कर दी गई। एयर इंडिया के विमानों का संकट अभी बना हुआ है। इसकी दिल्ली से लखनऊ फ्लाइट एआई 811 निरस्त रही। इसी तरह एयर इंडिया एक्सप्रेस की मुम्बई फ्लाइट आईएक्स 1235, किशनगढ़ अजमेर जाने वाली फ्लाइट एस 5-223, झारसुगुड़ा की फ्लाइट एस 5-229 निरस्त रही। एयर इंडिया की लखनऊ से दिल्ली फ्लाइट एआई 812 निरस्त कर दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.