लखनऊ, फरवरी 3 -- देश के उत्तरी हिस्सों में खराब मौसम की वजह से बीती रात फ्लाइटों का संचालन बिगड़ गया। यह सिलसिला मंगलवार को देर शाम तक चलता रहा। मुम्बई, पटना और बेंगेलुरु की फ्लाइटें तय समय से पौन घंटे तक लेट रहीं। यात्री परेशान रहे क्योंकि विमानों के लेट होने की सूचना 15 मिनट में बढ़ जा रही थी। सुबह टर्मिनल पर भी यात्रियों की काफी भीड़ दिखी। ये उड़ानें प्रभावित आइएक्स-1027 लखनऊ-मुंबई 1:03 घंटा 6ई-6902 लखनऊ-पटना 1:00 घंटा आइएक्स-2049 लखनऊ-बेंगलुरु 1:42 घंटा एफजेड-444 लखनऊ-दुबई 36 मिनट 6ई-7221 लखनऊ-इंदौर 31 मिनट 6ई-399 लखनऊ-गोवा 37 मिनट 6ई-435 लखनऊ-बेंगलुरु 1:58 घंटा 6ई-6615 लखनऊ-दिल्ली 1:20 घंटा 6ई-6469 लखनऊ-कोलकाता 30 मिनट लेट हुई। इस देरी से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्री घंटों एयरपोर्ट पर इंतजार करते रहे।

हिंदी हि...