सीतामढ़ी, फरवरी 5 -- सुरसंड। भिट्ठा थाना क्षेत्र के हनुमान नगर मिया जी टोला में मंगलवार देर शाम खराब मुर्गा मीट दिए जाने की शिकायत करने गई महिला की मारपीट कर हत्या कर दी गयी। जबकि बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों को भी गंभीर रूप से मारपीट कर घायल कर दिया गया। मृतका की पहचान हनुमान नगर मिया जी टोला वार्ड 11 निवासी नसीब राइन की 60 वर्षीय पत्नी ताजमुल खातून के रुप में की गयी है। सूचना पर भिट्ठा थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच करते हुए घटनास्थल को सील कर दिया। इसके बाद सीतामढ़ी से पहुंची एसएफएल टीम ने घटनास्थल से खून से सने कपड़े, मारपीट में प्रयुक्त डंडा समेत अन्य साक्ष्य जब्त कर भिट्ठा पुलिस को सौंपा है। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपित रहीम राइन, हामिद राइन और सगीरा खातून को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.