एक संवाददाता, फरवरी 5 -- बिहार के सीतामढ़ी जिले में खराब मीट की शिकायत पर एक महिला की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। यहां भिट्ठा थाना के हनुमान नगर मिया जी टोला में मंगलवार देर शाम खराब मीट दिए जाने की शिकायत करने गई 60 वर्षीय महिला ताजमुल खातून की पट्टीदारों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। बीच-बचाव करने आए परिवार के अन्य सदस्य भी हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, हनुमान नगर निवासी नसीब राइन की पत्नी ताजमुल खातून ने पड़ोस के मुर्गा काउंटर से मीट खरीदा था। मीट खराब होने की शिकायत लेकर जब वह दुकानदार के पास पहुंची, तो विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना में ताजमुल खातून के अलावा मोमिना खातून, अफसाना खातून और नजाबुद्दीन राइन भी जख्मी...