लखीमपुरखीरी, मार्च 7 -- लखीमपुर। होली पर मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमें सक्रिय हो गई हैं। अभियान के दौरान 10 किलो खराब खोया नष्ट कराया गया वहीं गोला से बरामद हुई 1060 किलो रंगीन कचरी जब्त की गई। अभियान के दौरान खाद्य पदार्थों के सैम्पल भरकर जांच के लिए भेजे गए हैं। यह अभियान लगातार चलता रहेगा। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा बृजेन्द्र शर्मा ने बताया कि मिलावटखोरी रोकने के लिए सचल दल गठित किया गया। सचल दल ने जिले भर में अभियान चलाया। इस दौरान कुल सात सैम्पल भरकर जांच के लिए भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि गोला से रंगीन कचरी के तीन सैम्पल भरे गए। वहीं 1060 किलो रंगीन कचरी ज़ब्त की गई। इसकी अनुमानित कीमत करीब 47700 रुपए है। गोला से ही एक खोया व एक दूध का सैम्पल भरकर जांच के लिए भेजा गया। इस दौरान एक दुकान पर मिला 10 किलो खराब खोय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.