उन्नाव, फरवरी 7 -- मोहान, संवाददाता। जसमन्डा बब्बन गांव के मजरा गणेशखेड़ा में सरकारी हैंडपंप खराब पड़े है। हालात यह है, की एक ही मोहल्ले में तीन नलों से पानी नही आता। लोग एक किलोमीटर दूर से पानी लाने को मजबूर है। जिनके घर समरसेबल है, वह भी मदद से पीछे हटते है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी निशा सागर विश्वकर्मा ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा जानकारी मिली है, सचिव को तत्काल हैंडपप सही कराने को निर्देशित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...