बाराबंकी, दिसम्बर 16 -- सैदनपुर। महाभारत कालीन तीर्थ स्थल पारिजात धाम बरौलिया में प्रतिदिन हजारों की संख्या में पर्यटकों का आवागमन होता है। पारिजात धाम परिसर के बाहर रोड के किनारे लगा हुआ टू इंडिया मार्क हैंडपंप अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। महाभारत कालीन पारिजात स्थल पर अलौकिक देव वृक्ष के दर्शन करने के लिए जनपद के कोने-कोने से हजारों की संख्या में प्रतिदिन पर्यटकों व श्रद्धालुओं का आवागमन होता है वहीं पारिजात धाम गेट के समीप लगा हुआ टू इंडियामार्का हैंडपंप बदहाली का शिकार हो रहा है। इस संबंध में दुकानदारों ने बताया कि यह हैंडपंप से काफी मशक्कत के बाद यदि पानी निकलता भी है तो वह गंदा होता है जो पीने योग्य न होने के बावजूद भी यहां आने वाले श्रद्धालु इसका पानी पीने को मजबूर हो रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...