मधुबनी, फरवरी 15 -- मधुबनी। डीएम आनंद शर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय सभा कक्ष में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी उपाधीक्षक एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को संस्थागत प्रसव की संख्या बढ़ाने के लिए ठोस कदम उठाने का निर्देश दिया गया। डीएम ने चतुर्थ एएनसी एवं संस्थागत प्रसव की नियमित समीक्षा करते हुए लापरवाह आशा कार्यकर्ता, स्वास्थ्य कर्मी एवं बिचौलियों पर सख्त कार्रवाई करने को कहा। कार्य में रुचि नहीं लेने वाली आशा का नियमानुसार चयन मुक्त करने का भी निर्देश दिया गया।डीएम ने कहा कि एएनसी प्राप्त लाभार्थियों ने प्रसव कहां कराया और सरकारी संस्थानों में प्रसव नहीं कराने के क्या कारण रहे, इसकी विस्तृत समीक्षा कर प्रतिवेदन तैयार किया जाए। जटिल गर्भावस्था वाली महिलाओं की प्रतिदिन सूची बनाकर दूरभाष के माध्य...