मैनपुरी, फरवरी 14 -- ओटीएस में पंजीकरण संख्या में तेजी लाने को अधीक्षण अभियंता मुकेश कुमार स्वयं मॉनिटर कर रहे हैं। शनिवार को उन्होंने एक्सईएन बृजेश कुमार के साथ उपकेंद्र मंछना के ग्राम नगला कड्डी में ओटीएस पंजीकरण की स्थिति को देखा और एसडीओ व जेई के साथ समीक्षा की। अब तक की प्रगति रिपोर्ट संतोषजनक ना पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई। कहा कि अगले 3 दिन में पंजीकरण संख्या में वृद्धि नहीं हुई तो फीडरवाइज ओटीएस प्रगति के आधार पर जेई व लाइन स्टाफ पर कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि बकाएदारों को योजना में पंजीकृत कराएं। उन्होंने एसडीओ को निर्देश दिए कि वह स्वयं फील्ड में निकल कर बड़े बकायेदारों पर कारवाई करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...