बक्सर, फरवरी 13 -- डुमरांव। शहर में अंधेरे को दूर कर जगमगाने को लेकर स्ट्रीट लाइट जगह-जगह लगाए गए हैं। लगे लाइट को ठीक करने की कार्य नहीं होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। स्ट्रीट लाइट लगने से गली, संपर्क रोड से अंधेरा गायब हो गया था, जिससे आम लोगों को आने-जाने में कोई परेशानी नहीं होती थी। बहुतेरे लाइट के खराब होने से फिर से अंधेरे का सम्राज्य कायम हो गया है। खराब लाइट को बदलने और जरूरत के अनुसार लाइट लगाने की मांग नप ईओ से लोगों ने किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...