बेगुसराय, मार्च 11 -- बेगूसराय/सिंघौल, निज संवाददाता। ग्रीष्म ऋतु के मद्देनजर जिलावासियों को पेयजल की सुगम व्यवस्था मुहैया कराने को जिला प्रशासन द्वारा खराब पड़े चापाकलों को दुरूस्त करने का कार्य शुरू हो गया है। डीएम के निर्देश पर जिले के सभी 18 प्रखंडों में चापाकल मरम्मत दल को उप विकास आयुक्त ने मंगलवार को गांधी स्टेडियम बेगूसराय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर सदर एसडीएम, कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य प्रमंडल एवं तेघड़ा कार्य प्रमंडल सहित लोक स्वास्थ्य प्रमंडल विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। प्रत्येक मरम्मति दल के साथ एक मिस़्त्री एवं दो हेल्पर आवश्यक संसाधनों के साथ उपलब्ध हैं। जो प्रत्येक प्रखंड के प्रत्येक पंचायतों में दो दिनों तक भ्रमणशील रहकर मरम्मति का कार्य करेंगे। डीएम ने सभी कनीय अभियंता लोक स्वास्थ्य प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.