पूर्णिया, फरवरी 5 -- जलालगढ़, एक संवाददाता।जलालगढ़ प्रखंड के चक पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या दो स्थित धनगामा चौक के पास कब्रिस्तान के निकट लगा 25 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर पिछले लगभग दो वर्षों से खराब पड़ा है, जिससे क्षेत्र के किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रांसफार्मर के खराब रहने के कारण खेतों की सिंचाई प्रभावित हो रही है और किसानों की खेती की लागत लगातार बढ़ती जा रही है। स्थानीय किसान अखिलेश विश्वास, मिथलेश विश्वास और संजीत विश्वास ने बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व ट्रांसफार्मर अचानक जल गया था। इसके बाद कई बार बिजली विभाग के कर्मियों को इसकी सूचना दी गई, लेकिन अब तक न तो इसकी मरम्मत की गई और न ही नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। किसानों का कहना है कि बिजली आपूर्ति ठप रहने से उन्हें डीजल पंप और अन्य महंगे वैकल्पिक साधन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.