हापुड़, फरवरी 10 -- हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र स्थित पक्की चौकी के पास मंगलवार सुबह प्राइवेट बस ने खराब ट्रक को खींचकर ले जा रही क्रेन में टक्कर मार दी। जिससे ट्रक और क्रेन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गए। हादसे में बस चालक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि जिला बुलंदशहर थाना शिकारपुर के रायपुर मौजपुर निवासी रविंद्र कुमार क्रेन चालक हैं। वह मंगलवार सुबह खराब ट्रक को मेरठ से बुलंदशहर की ओर लेकर जा रहा था। जब वह पक्की चौकी के पास पहुंचा तो पीछे से आ रही प्राइवेट बस चालक का नियंत्रण खो गया और क्रेन में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक जिला बुलंदशहर थाना अगौता क्षेत्र के पसारा निवासी दिनेश बस के अंदर फंस गया था। जिसको कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया औ...