हाजीपुर, फरवरी 23 -- हाजीपुर। ए. प्र. श्रीसाईं इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (सिम्स) परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 300 से अधिक लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श का लाभ उठाया। यह शिविर सिम्स हाजीपुर एवं मेदांता हॉस्पिटल पटना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें मेदांता पटना के विशेषज्ञ चिकित्सकों की भी सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम का उद्घाटन वैशाली जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने की। शिविर में उन्होंने चिकित्सक से अपने आंखों की जांच भी करवाई और अपने संबोधन में कहा कि इस क्षेत्र में इस प्रकार की सुविधाओं से युक्त कैंसर अस्पताल का होना लोगों के लिए काफी लाभकारी है। संस्थान द्वारा ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करना एक सराहनीय पहल है। शिविर में पद्मश्री सम्मान से सम्मानित कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ...