जमशेदपुर, जुलाई 1 -- बागबेड़ा कुंवर सिंह मैदान के पास पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सूखे चापाकल में एक साधारण प्रयोग दूसरे सूखे चापाकलों के लिए वरदान साबित हो रहा है। जुगाड़ से बारिश के बेकार पानी को उन्हीं खराब चापाकलों के माध्यम से पुन: पाताल में पहुंचा दिया गया, जिससे आसपास भूजल स्तर में काफी सुधार हुआ है। इसके कारण वहां के आसपास के अनेक निजी सूखे चापाकलों में दो दिन से पानी आने लगा है। हर साल बरसात में वहां का लाखों लीटर पानी नाले में बहकर नदी में बेकार चला जाता था। लेकिन कुछ लोगों ने कुंवर सिंह मैदान में जमा होने वाले बारिश के पानी को मामूली उपाय से मोड़कर उक्त चापाकल तक पहुंचा दिया। यह प्रयोग सफल रहा। अब वहां जमा होने वाला पानी इन चापाकलों के माध्यम से भूजल को रिचार्ज कर रहा है। इसके कारण आसपास के जिन घरों का बोरिंग फेल हो गई थी, दो द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.