पलामू, मार्च 2 -- खराब चापाकलों की मरम्मत की मांग मेदिनीनगर। बेरोजगार संघर्ष मोर्चा की बैठक में गर्मी शुरू होने के पूर्व जिले में खराब पड़े चापाकल एवं जलमीनारों को मरम्मति कार्य कराने की मांग जिला प्रशासन की गई। बैठक की अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष उदय राम व संचालन संजय कुमार ने किया। मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि सात मार्च को मोर्चा का प्रतिनिधि मंडल पेयजल संकट से निपटने के लिए उपायुक्त को मांग पत्र सौंपेगा। गर्मी दस्तक दे दी है। जिले में पांच हजार से अधिक चापाकल खराब पड़े हैं। कोयल नदी सूखने के कगार पर है। मेदिनीनगर नगर निगम के हमीदगंज, आबादगंज समेत अन्य कई मुहल्ले ड्राई जोन माना है। बैठक में कृष्णा राम, जयपाल मोची, उमेश पासवान, राजू राम,गणेश सिंह, संजय मिस्त्री, विजय राम, प्रेम कुमार समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...