बलिया, फरवरी 21 -- बलिया, संवाददाता। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने होली त्यौहार अभियान के तीसरे दिन शनिवार को भी बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग दुकानों पर बिक्री के लिये रखे गये खराब गुणवत्ता के 43.5 किलो मिठाइयों को नष्ट कराया। इसकी अनुमानित कीमत 10 हजार 230 रुपये है। टीम ने दो दुकानों से मिठाई के दो नमूने भी लिए। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरिन्द्र सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की गठित टीम ने पाण्डेय का टोला मियां चक स्थित मिठाई की दो दुकानों से बर्फी और छेना की बनी मिठाईयों के दो नमूने लिए। टीम ने खराब गुणवत्ता के कच्चा माल से बनी हुई मिठाई पाये जाने पर साढ़े दस किलो छेना, आठ किलो बर्फी, 25 किलो छेना स्वीट्स और 33 किलो गुलाब जामुन को नष्ट कराया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त खाद्य (द्वित...