नई दिल्ली, दिसम्बर 7 -- शरीर में हो रही छोटी समस्याओं का समय पर इलाज कर लिया जाए तो बड़ी बीमारियों से बचा जा सकता है। खराब गट हेल्थ की वजह से कई सारी समस्याएं नजर आती हैं। लेकिन जब इन्हें शुरुआत में इग्नोर किया जाता है तो पूअर गट हेल्थ कई सारी समस्याएं जैसे हार्मोनल इंबैलेंस, स्किन प्रॉब्लम, मूड स्विंग्स, एनर्जी में कमी, शरीर में टॉक्सिंस जमा होने की समस्या पैदा करने लगते हैं। इन लक्षणों के दिखने पर इग्नोर करने की बजाय आयुर्वेद की डॉक्टर दिक्षा भवसार से जानें उपाय।हर मील के बाद ब्लोटिंग थोड़ा सा खाना खाते ही पेट भरा हुआ टाइट महसूस होने लगता है। ऐसा लगता है जैसे बहुत ज्यादा खा लिया तो ये आपके कमजोर डाइजेस्टिव फायर को बताता है। इस समस्या को दूर करने के लिए आधा चम्मच अजवाइन को चुटकीभर काले नमक के साथ खान के बाद खाएं। इससे गैस निकलेगी और डाइज...